मेरठ 08 सितंबर (CY न्यूज) गंगानगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।अम्हेड़ा गांव निवासी मनीष सिवाच बुधवार की रात बाइक से पंचवटी कॉलोनी के पास गया था। वहां से देर रात वापस लौटते समय मवाना रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरा। इसके बाद कार भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई। सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता मोहन सिंह की दो माह पहले मौत हो गई थी। अब घर के बड़े बेटे मनीष की भी मौत हो गई। अब परिवार में छोटा बेटा मोहित बचा है। सी.ओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। मुकदमा दर्ज करके कार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment