Friday, 9 September 2022

नकली हेयर रिमूव फैक्ट्री पकड़ी मालिक गिरफ्तार।

मेरठ 08 सितंबर (CY न्यूज) मेरठ में नकली हेयर रिमूव और पाउडर के अलावा हेयर रिमूव साबुन बडे़ पैमाने पर बनाया जा रहा था। इसका खुलासा थाना ब्रहमपुरी पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने मिलकर किया है। जहां से भारी मात्रा में नकली हेयर रिमूव बनाने का सामान और हेयर रिमूव पाउडर और हेयर रिमूव साबुन बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। हेयर रिमूव पाउडर और साबुन बनाने वाली ये कम्पनी गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी। यहां का माल बनाकर दूसरे राज्यों और ग्रामीण इलाकों में भेजा जाता था। टीम ने फैक्ट्री से 11 कार्टन गत्ते सामान सहित अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना ब्रहमपुरी पुलिस के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ड्रग इंस्पेक्टर प्रियकां चौधरी मय ड्रग इस्पेक्टर पीयूष कुमार मय अनुसेवक रवि राणा की सहायता तथा मुखबिर की सूचना पर समर कालोनी डी ब्लाक से नकली कास्मेटिक पाउडर बनाने वाली कम्पनी का भंडा फोड किया गया। जहां से 11 कार्टन गत्ते हेयर रिमूव पाउडर व साबुन बरामद किया गया। फैक्ट्री से नकली पाउडर बनाने वाला कम्पनी मालिक अभियुक्त मौ.शादाब पुत्र मौ.सरताज नि.समर कालोनी डी ब्लाक थाना ब्रहमपुरी मेरठ को मौके से मय माल उपरोक्त के गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई साल से नकली सामान तैयार कर रहा था। जिसको बाहर दूसरे राज्यों में भेजने का काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि दूसरे राज्यों में यह किसको माल सप्लाई करता था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...