Sunday, 4 September 2022

ऐंजिल्स एकेडमी में मनाया 'गणेश चतुर्थी" का पर्व।

मेरठ 03 सितंबर (CY न्यूज) 105 पत्थर वालान, लाला का बाजार स्थित ऐंजिल्स एकेडमी में 'गणेश चतुर्थी" का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के प्रांगण को गणपति के पंडाल की भाति सजाया गया। स्कूल के सभी बच्चे पारंपारिक परिधानो मे नजर आए। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर यशराज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और स्कूल के बच्चो के साथ गणपति की प्रार्थना को साथ ही बच्चो को गणपति के प्रथम पूजनीय होने की वजह बताई। स्कूल की डायरेक्टर कीर्ति गुप्ता, चेयरमैन अनुराग गुप्ता व प्रधानाचार्या श्वेता वर्मा ने बच्चो को गणेश चतुर्थी के विषय के बारे मे बताया। सारा पंडाल रूपी परिसर गणपति बप्पा मौरेया के जयकारो से गूंज उठा। सभी ने गणेश जी से कष्टो को दूर करने की प्रार्थना की और मोदक व लड्डू का भोग लगाया। अन्त: मे सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल मैनेजर अमित मुंजाल वर्तिका मित्तल, काजल, हितैशी, उर्वशी, आंचल, क्षमा, सिमरन, साक्षी का पूर्ण सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...