कानपुर देहात 03 सितंबर (CY न्यूज) कानपुर देहात में अलीपुर रामहार के मजरा तारन पुरवा निवासी प्रेमी युगल नीम के पेड़ से लटकते मिले। आत्महत्या करने के पूर्व प्रेमी युगल ने पेड़ के नीचे शादी की रस्में निभाईं और उसके बाद एक साथ अलग-अलग दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी पैरों से दिव्यांग है और उसकी प्रेमिका सजातीय व उसके घर के पास की ही रहने वाली है। शनिवार सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने प्रेमी युगल को फांसी पर लटकते देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी विनोद कुमार पैरों से दिव्यांग है। ऐसे में वह नीम के पेड़ पर करीब 10 फुट ऊपर चढ़कर फांसी कैसे लगा सकता है। दोनों के परिजन शादी के विरोध में थे। लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment