Monday, 19 September 2022

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा यातायात प्रबन्धन में लगे कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

मेरठ 18 सितंबर (CY न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा यातायात प्रबन्धन में लगे कर्मचारियों की बैठक की गयी। बैठक में सभी कर्मचारियों को ड़ियूटी के रोटेशन एवं शिफ्टिंग के बारे में जानकारी की गयी। कर्मचारियों से यातायात को निर्वाध बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही उनसे यातायात को और अधिक सुचारू बनाये जाने के लिए सुझाव दिये जाने को कहा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर ही ड़ियूटी करने की हिदायत दी, इस दौरान उनके द्वारा वाहन चैकिंग न किये जाने को कहा गया, चौराहों को एवं इसके आस-पास 50 मीटर की दूरी पर कोई भी ठेल-ढकेल वाहन न खड़ा होने देने के बारे में बताया गया तथा जो लोग ऐसा करने में सहयोग न करे तो उनको दृढता से हटाया जाये परन्तु किसी भी दशा में धैर्य न खोये व्यवहार मृदु रखें। इस कार्य हेतु स्थानीय थाना पुलिस की मदद लेने के लिए भी बताया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व क्षेत्राधिकरी यातायात मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...