Tuesday, 6 September 2022

स्वीट ऐंजेल्स प्ले स्कूल में हुआ टीचर्स डे व बर्थ डे सेलिब्रेशन।

मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) बागपत गेट स्थित स्वीट ऐंजेल्स प्ले स्कूल में टीचर्स डे व बर्थ डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमे सभी बच्चे फेन्सी वेशभूषा मे नजर आये। टीचर्स डे के उपलक्ष्य में स्वीट ऐंजेल्स प्ले स्कूल के बच्चो ने अपनी अध्यापिकाओं के लिये नृत्य कर अपनी अध्यापिकाओं का मनोरंजन किया व उनके लिये कविताये भी प्रस्तुत करी व सभी अध्यापिकाओं ने बच्चो के साथ केक कट करवाकर बर्थ डे व टीचर्स डे का सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या प्रियंका श्रीवास्तव व चेयरमैन विजयस्वामी द्वारा मां सरस्वती को माला अर्पण करके किया गया व सभी अध्यापिकाओं को टीचर्स डे की बधाई दी गई।कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी अध्यापिकाओं अरीबा, सोनम, साईमा, तान्या, ऋषिका का विषेश योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...