Tuesday, 6 September 2022

ऐंजिल्स एकेडमी मे मनाया शिक्षक दिवस।

मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) 105 पत्थर वालान लाला का बाजार स्थित ऐंजिल्स एकेडमी मे सोमवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे ऐंजिल्स एकेडमी के मेनेजिंग डायरेक्टर यशराज गुप्ता ने शिक्षक दिवस के बारे मे सभी शिक्षिकाओं को बताया तथा साथ ही डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो कि भारत के महान शिक्षा शास्त्री थे उनके जीवन से परिचित भी कराया। तत्पश्चात ऐंजिल्स एकेडमी की डायरेक्टर कीर्ति गुप्ता चेयरमैन अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या श्वेता वर्मा ने शिक्षण की नई पद्धतियों से अवगत कराया। इसके पश्चात सभी शिक्षिकाओं ने म्यूजिकल चेयर्स, तम्बोला, कविता आदि मे भाग लिया व सभी टीचर्स ने डॉस भी किया और सभी प्रोग्राम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अन्त मे डायरेक्टर कीर्ति गुप्ता द्वारा सभी स्टाफ मेंबर्स को उपहार देकर सम्मानित किया तथा साथ ही सभी के काम की सरहना की गई।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...