कोलकाता (एजेंसी) 02 सितंबर (CY न्यूज) पश्चिम बंगाल के कोयला तस्करी मामले में राज्य में सत्तारूढ़ टी.एम.सी के महासचिव अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता स्थित ई.डी दफ्तर में पेश हुए। 30 अगस्त को ई.डी ने उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया था। ई.डी की टीम बनर्जी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पहले भी उनसे कई बार पूछताछ की जा चुकी है। बनर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। वे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में सी.जी.ओ कॉम्प्लेक्स स्थित ई.डी दफ्तर पहुंचे। इससे पहले गुरुवार रात दिल्ली से पांच ईडी अफसरों की टीम उनसे पूछताछ के लिए कोलकाता पहुंची। बंगाल में सत्तारूढ़ टी.एम.सी के वरिष्ठ नेता से पूछताछ को देखते हुए सी.जी.ओ कॉम्प्लेक्स के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बनर्जी से इस केस को लेकर कई बार पूछताछ हो चुकी है। उनके निवास पर भी ई.डी ने छापा मारा था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment