Saturday, 3 September 2022

लखीमपुर खीरी के तिकुनियां कांड।

अंकित दास को 15 दिन की मेडिकल पैरोल।

लखनऊ 02 सितंबर  (CY न्यूज) लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में बीते वर्ष तीन अक्टूबर को चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत के मामले में आरोपित अंकित दास को मेडिकल पैरोल मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अंकित दास की 15 दिन की मेडिकल पैरोल मंजूर की है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय अखिलेश दास के नजदीकी रिश्तेदार अंकित दास को लखीमपुर खीरी के तिकुनियां कांड में मुख्य आरोपित केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के साथ ही जेल भेजा गया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से उसकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। अंकित दास की पत्नी ने न्यायालय में अपने पति को निर्दोष बताया और साथ ही कहा कि अंकित दास बीमार रहते हैं। इसकी बात सुनने के बाद कोर्ट ने अंकित को अंतरिम अंतरिम जमानत दी। इस मामले में 11 अगस्त को अंकित दास की पत्नी ने कोर्ट में याचिका डालकर अंतरिम बेल की मांग की थी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने अंकित दास को चिकित्सीय आधार पर इलाज कराने के लिए 15 दिनों तक के लिए रिहा करने का आदेश दिया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...