Saturday, 3 September 2022

पी.एम मोदी पर नीतीश का पलटवार।

कहा-वो क्या बोलते हैं...ध्यान नहीं देता, भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा।

पटना (एजेंसी) 02 सितंबर (CY न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से राष्ट्रीय राजनीति में नए ध्रुवीकरण' के आरोप के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा, वो क्या बोलते हैं...मैं इस पर ध्यान नहीं देता हूं। बस एक बात जान लीजिए कि भ्रष्टाचारियों को कोई नहीं बचा रहा। नीतीश कुमार ने कहा, जब श्रद्धेय अटल देश के प्रधानमंत्री थे, तो उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सभी लोगों का ख्याल रखा। यहां बिहार के लोगों ने मुझे काम करने का मौका दिया। आपने देखा होगा कितना काम हुआ है। कोई केंद्र में क्या बोलता है, इस पर हम ध्यान नहीं देते। भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले आरोप पर नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा, कहां भ्रष्टाचारियों बचा रहे हैं। क्या कोई भ्रष्टाचारी को बचाएगा? खुद ही सोचना चाहिए। यहां तक कि कभी भ्रष्टाचारियों को इतने दिनों में बर्दाश्त नहीं किया गया। वो क्या बोलते हैं, वो अपना बोलें- हमसे कोई मतलब नहीं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा था कि देश में भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है। कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए खुलकर एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था देश के लोगों को ऐसे लोगों से सतर्क होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...