मुजफ्फरनगर 21 सितंबर (CY न्यूज) थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जनकपुरी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा के रुप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुलदीप कुमार व थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष त्यागी और कच्ची सड़क पुलिस चौकी इंचार्ज ललित कसाना भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु कर दी। जानकारी के मुताबिक तितावी गांव से मुजफ्फरनगर के मोहल्ला जनकपुरी में 6 माह पहले पूजा की शादी दीपक से हुई थी। पूजा के परिजनों की मानें तो पूजा का प्रेमी सोनू लगातार उसे फोन पर परेशान कर रहा था। मृतका की मां कौशल ने बताया कि इससे पहले भी उसके खिलाफ थाना तितावी में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन थाना तितावी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। मृतका की मां कौशल ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। मृतका पूजा की सास रविता ने जानकारी देते हुए बताया कि जाट का लड़का सोनू लगातार फोन पर पूजा को परेशान कर रहा था और वह फोन पर हमको भी धमकी दे रहा था। सी.ओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि, एक विवाहित महिला ने आत्महत्या की है ऐसी जानकारी उन्हें मिली थी। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा और घटना का जल्दी अनावरण किया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment