Thursday, 22 September 2022

नगर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से रिमझिम-रिमझिम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त।

मजदूर वर्ग और शिक्षण संस्थानों पर दिखा गहरा असर।

कंचौसी-कानपुर देहात (संवाददाता विपिन गुप्ता) 21 सितंबर (CY न्यूज) औरैया व कानपुर देहात दो जनपदों में बसा कंचौसी नगर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से हो रही रिमझिम वर्षा से लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर से मजदूर वर्ग पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। रोज मेहनत मजदूरी करने वाले लोग घरों में ही कैद होकर रह गए।शिक्षण संस्थानों में बच्चे कम दिखाई पड़े। लेकिन किसानों ने इस वर्षा को फसल के लिए उपयोगी बता रहे है। जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो जाने के कारण राहगीरों और वाहनों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 सितंबर तक मौसम के मिजाज नहीं बदलेंगे। उधर वर्षा के कारण विद्युत विभाग भी परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह से विद्युत आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है। ऐसे हालात में गरीबों और मजदूर वर्ग पर क्या बीत रही होगी। यह आने वाले समय में इंद्र भगवान की कृपा पर निर्भर करेगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...