Saturday, 10 September 2022

कर्लीज क्लब ढहाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।

सोनाली फोगाट को इसी रेस्तरां में दी गई थी ड्रग्स।

पणजी (एजेंसी) 09 सितंबर (CY न्यूज) गोवा के अंजुना में स्थित कर्लीज क्लब को ढहाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत इसी क्लब में हुई थी। शुक्रवार सुबह उत्तरी गोवा के अंजुना में स्थित कर्लीज क्लब को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस पर रोक लगा दी गई है। कर्लीज क्लब पर कई मानदंडों के उल्लंघन का आरोप है। इसी वजह से इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इस मौके पर क्लब के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का विध्वंस दस्ता पुलिसकर्मियों के साथ सी.आर.जेड मानदंडों के उल्लंघन में 'नो डेवलपमेंट जोन' में बने रेस्तरां को ध्वस्त करने पहुंचा था। इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी) ने इस क्लब के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। क्लब के मालिक ने रेस्तरां को गिराने के आदेश पर रोक की मांग की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।

इसी क्लब में हुई थी पार्टी:

बता दें कि इसी क्लब में सोनाली फोगाट ने सुधीर सांगवान और सुखविंदर के साथ पार्टी की थी। बताया जाता है कि पार्टी के दौरान उन्हें जबरन ड्रग्स भी दी गई थी। कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई थी। सी.सी.टी.वी फुटेज से पता चला था कि सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिलाया जा रहा है। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पुलिस ने क्लब के मालिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की गिरफ्त में सुधीर सांगवान और सुखविंदर भी हैं। पुलिस ने सी.सी.टी.वी फुटेज को जब्त कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...