पांच घायल, सात लोगों के फंसे होने की आशंका।
नई दिल्ली (एजेंसी) 09 सितंबर (CY न्यूज) देश की राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की खबर है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर एन.डी.आर.एफ की टीम भी पहुंच गई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक करीब 6-7 लोग फंसे हुए हैं। पांच घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है। एन.डी.आर.एफ की टीम भी पहुंच गई है। संकरी लाइन के कारण जे.सी.बी मौके पर पहुंच नहीं पा रही है।

No comments:
Post a Comment