Friday, 2 September 2022

बेघर को आवास बनाने के लिए मिला प्लाट, जे.सी.बी से गिराया।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 01 सितंबर (CY न्यूज) जनपद औरैया तहसील बिधूना ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत ढिकियापुर का मजरा कस्बा कंचौसी निवासी महेश चंद्र ने एस.डी.एम को दिये शिकायती पत्र में दो साल पहले उनको रहने के लिए पंचायत के साथ-साथ ब्लाक, तहसील व जिले के अधिकारियों से आवास और जगह की मांग की थी। जिसका पट्टा पूर्व प्रधान रबींद्र कुमार व लेखपाल पवन दीक्षित पंचायत सचिव के साथ मिलकर कागजों पर बैठक में देने के साथ मौके पर मानस इन्टर कालेज के पीछे नाप कर कब्जा करा दिया था। जिस पर उसने पक्की न्यू बनाने के साथ मिट्टी भरा दी थी। जिसे सोमवार पेयजल की टंकी बनाने के लिए आए ठेकेदार ने जेसीबी चला कर भूमि समतल कर दी। जो उसके रोकने पर भी नहीं रूका। जिसकी मौके पर जांच कराने के साथ जगह और नुकसान के भरपाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...