मेरठ 01 सितंबर (CY न्यूज) दिल्ली-रूडकी बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में चर्तुदशी के पावन पर्व पर गणपति उत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओ ने गणेश जी के भक्ति गीतो पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सम्पूर्ण माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस शानदार रंगारंग गणपति उत्सव में मेडिकल के छात्र-छात्राओ ने दो दर्जन से अधिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। वेंक्टेश्वरा संस्थान में गणेश चतुर्थी पर आयोजित ’’गणपति उत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, मुख्य पुरोहित पं.रामनिवास शास्त्री आदि ने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि इस ब्रहमाण्ड में सर्वशक्तिमान, रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी महाराज की कृपा का कोई अन्त नहीं है। वो अपने भक्तो के कष्ट हर उनको सुख, शान्ति, स्वास्थय एवं समृद्धि प्रदान करते है। हम पूरे वेंक्टेश्वरा परिवार के साथ श्री गणेश जी से पूरे विश्व की शान्ति, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थय की कामना करते है। इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओ ने ’’गणपति बप्पा मोरिण्या, घर में पधारो गजानन्द जी, म्हारे घर में पधारो, देवा ओ देवा गली-गली मे तेरे नाम का है शोर, तेरी जय हो गणेश-ओ तेरी जय हो गणेश, ज्वाला जी जलती है आदि भक्ति गीतो एवं फिल्मी गानो पर जोरदार प्रस्तुतियां देकर गणपति उत्सव के माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर कुलपति डा.पी.के भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडमिक संजीव भट्, डा.बी.बी बोरा, डा.बी.एस त्यागी, डा.आर.एन सिंह, डा.राकेश यादव, मेरठ परिसर से डा.प्रताप सिंह, डा.राजेश सिंह, देव प्रताप सिंह, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, अरूण गोस्वामी, दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...

No comments:
Post a Comment