Saturday, 10 September 2022

पी.एच.डी एंट्रेंस फीस को लेकर छात्रों का हंगामा।

कुलपति आवास के बाहर छात्रों ने लगाए नारे।

मेरठ 10 सितंबर (CY न्यूज) चौधरी चरण सिंह विवि में छात्रों ने पी.एच.डी प्रवेश परीक्षा की फीस को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की फीस इतनी ज्यादा बढ़ा दिया है कि छात्र इस फीस का भुगतान नहीं कर सकेंगे। विवि प्रशासन फीस पर पुनर्विचार कर इसे कम करे। छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर ज्ञापन चस्पा कर नारे लगाए। छात्र नेता विनीत चपराना के निर्देशन में काफी छात्र विवि  की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला के आवास के बाहर पहुंचे। छात्रों ने वहां नारे लगाए। कहा कि छह साल बाद विवि में दोबारा से पी.एच.डी एंट्रेंस होने जा रहा है। 09 सितंबर को इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। लेकिन विवि ने एंट्रेंस टेस्ट की फीस बहुत ज्यादा रखी है। आम परिवार, किसान परिवार के छात्र ये फीस नहीं भर सकते। इसे कम किया जाए।

यू.जी.सी की गाइडलाइन से भी ज्यादा फीस:

हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि विवि ने सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए 2500 रुपए, ओ.बी.सी के लिए 2000 रुपए, एस.सी के लिए 1500 रुपए पी.एच.डी एंट्रेंस टेस्ट फीस तय की है। जबकि यू.जी.सी ने सामान्य श्रेणी के लिए 1100, ओ.बी.सी के लिए 550 और एस.सी, एस.टी के लिए महज 275 रुपए फीस तय की है। इसके अलावा निगेटिव मार्किंग को भी प्रवेश परीक्षा में रखा गया है। दोनों नियम विवि वापस ले।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...