मेरठ 10 सितंबर (CY न्यूज) मेडिकल थाना क्षेत्र में एक आर्टिस्ट को कुछ लोगों ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। कलाकार के साथ हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने मारपीट के दौरान घटना को मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस पीटने वालों के खिलाफ जांच में जुट गई है। वीडियो के अनुसार मामला जेलचुंगी क्षेत्र का है। जहां यह घटना हुई। घटना में माता की चौकी में डांस करने वाले एक कलाकार के साथ मारपीट हुई है। कलाकार शिवजी की वेशभूषा में सजा हुआ था। कलाकार ई-रिक्शा में बैठकर किसी आयोजन से लौट रहा था। सड़क किनारे खड़े लोगों ने ई-रिक्शे को रोककर उस कलाकार को ई-रिक्शा से खींचकर नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं कलाकार को गंदी-गंदी गालियां भी देने लगे। मारपीट करने वाले आदमी को रोकने का प्रयास तमाम लोगों ने किया मगर वे नहीं माने और कलाकार को सड़क पर गिराकर पीटते रहे। वीडियो में एक व्यक्ति का नाम विशाल बताया जा रहा है जो कलाकार को पीट रहा है। मेडिकल थाना पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कलाकार की शिकायत पर 2 लोगों पर मेडिकल थाना में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment