Saturday, 10 September 2022

चौ.चरण सिंह विवि में रैगिंग पर नजर रखेगी एंटी रैगिंग कमेटी।

नया सेशन शुरू होने से पहले विवि प्रशासन का बड़ा कदम, 2 कमेटियां बनाई।

मेरठ 10 सितंबर (CY न्यूज) वेस्ट यूपी में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर नजर रखने के लिए एंटी रैगिंग समितियां बनाई गई हैं। विवि प्रशासन ने नया एजुकेशन सेशन शुरू होने से पहले ही 2 एंटी रैगिंग समितियां गठित कर दी हैं। ताकि न्यू सेशन में जो नए स्टूडेंट्स कैम्पस में आएं तो उनसे किसी प्रकार की छेड़छाड़ या रैगिंग न हो। कैम्पस के चीफ प्रॉक्टर डा.वीरपाल सिंह ने बताया कि इस बार हमने 2 एंटी रैगिंग समितियों का गठन किया है। इसमें एक समिति दस्ते के रूप में हैं। इसमें एक अध्यक्ष और बाकी 7 सदस्य हैं। जो रोजाना कैम्पस और डिपार्टमेंट में विजिट करेंगे और कहीं भी रैगिंग होती हैं तो उसे चैक करेंगे। ऐसे 7 दस्ते बने हैं। जो 24 घंटें 7 दिन रोटेशन में रैगिंग संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया दूसरी हाई लेवल एंटी रैगिंग कमेटी है। उसमें वी.सी अध्यक्ष होती हैं। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के लोग, समाजसेवी संस्थाएं, मीडिया प्रतिनिधि, विवि के सीनियर प्रोफेसर, एच.ओ.डी, कुलानुशासक और स्टूडेंट्स इसमें शामिल हैं। अगर कोई रैगिंग केस रिपोर्ट होता है और दस्तों की रिपोर्ट आती है तो ये हाई लेवल कमेटी इस पर काम करती है। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज सी.सी.एस.यू कैम्पस एवं सी.सी.एस.यू कैम्पस में बने गर्ल्स, ब्वॉयज हॉस्टल पर यह समितियां काम करेंगी।

हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकेंगे शिकायत:

उन्होंने बताया यू.जी.सी की गाइडलाइन और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ये समितियां बनी हैं। कैम्पस और हॉस्टल में एंटी रैगिंग के नियमों और अपराध से जुड़े बोर्ड लगवा रहे हैं। समितियों में जुड़े प्रमुख लोगों के फोन नंबर भी बोर्ड पर लिखवाकर कैम्पस में लगवाएं गए हैं। हेल्पलाइन नंबर भी डिस्प्ले किए गए हैं। ताकि छात्र-छात्रा तुरंत इन नंबरों पर शिकायत करें, यू.जी.सी को भी शिकायत कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...