Tuesday, 6 September 2022

पच्चीस सितंबर को कंचौसी आ सकते हैं केंद्रीय मंत्री व नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष।

दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में कार्यक्रम की चर्चा को लेकर हुई बैठक।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 05 सितंबर (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश का जनपद कानपुर देहात तहसील डेरापुर ब्लाक झींझक थाना मंगलपुर नगर पंचायत कंचौसी के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में पच्चीस सितंबर 2022 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आ सकते हैं। इनके आगमन की संभावना को लेकर जनपद कानपुर देहात की लोकसभा अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) ने चार सितंबर 2022 दिन रविवार को तैयारी बैठक की। कंचौसी नगर पंचायत स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में रविवार को सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) ने कहा है कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे। इसके लिए तैयारियां की जाए। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। लोगों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) ने बताया है कि दर्शन सिंह स्मृति शिक्षण समिति की ओर से महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिस कार्यक्रम के संरक्षक जनपद कानपुर देहात की लोकसभा अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह (भोले) हैं। और स्वागतकांक्षी जनपद कानपुर देहात की जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी एवं दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक निदेशक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह (राजू) हैं। कार्यक्रम व्यवस्थापक जनपद औरैया की सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह (ऋषि) हैं। प्रबल प्रताप सिंह, सुधीर पोरवाल, दीपक गौर, पीयूष भदौरिया, अभी भदौरिया, नारद नायक, मोनू चौहान, भूरा तिवारी, डी.पी त्रिपाठी आदि समस्त दर्शन सिंह स्मृति शिक्षण समिति कार्यक्रम की निवेदक है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...