गुरू शिष्य के लिए बहुमूल्य होते है: डा.अंजुल गिरि, चेयरपर्सन।
मेरठ 05 सितंबर (CY न्यूज) दिल्ली-रूडकी बाईपास स्थित वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षक दिवस के उपल्क्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयर पर्सन डा.अंजुल गिरि तथा प्रधानाचार्या संजया वालिया ने सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किया। कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा अपनी भिन्न-भिन्न प्रतिभाओं जैसे डांस, गायन आदि का शानदार प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयर पर्सन डा.अंजुल गिरि ने कहा कि गुरू शिष्य के लिए बहुमूल्य होता है। कार्यक्रम को प्रधानाचार्या संज्या वालिया ने भी संबोधित किया उन्होने कहा कि किसी भी बच्चें के विकास में शिक्षक व शिक्षण संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डूडेजा, शैली तिवारी एवं प्रीति बंसल का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment