मेरठ 16 सितंबर (CY न्यूज) वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में ओजोन दिवस मनाया गया। जिसमें कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत कर समझाया कि ओजोन क्या है और क्यों उसका सरंक्षण हमारे लिए जरूरी है। हमारे फ्रिज, ए.सी के अत्यधिक उपयोग से सी.एफ.सी जैसे हानिकारक रसायनिक पदार्थ निकलते हैं, जो ओजोन में छेद करते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। इससे पेड़ पौधों का भी जीवन मुश्किल में आ गया है यदि हमें स्वयं को बचाना है तो हमें ऐसे उपकरणों का कम इस्तेमाल करना होगा जिसमें सी.एफ.सी का अत्यधिक प्रयोग होता है। इस प्रकार ओजोन का महत्व समझाते हुए छात्रों ने कहा कि अगर सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों को धरती पर पहुंचने से रोकना है तो ओजोन में छेद करने वाले रासायनिक पदार्थों का उत्पादन और उपयोग हमें कम करना होगा। तभी हम अपनी धरती को सुरक्षित रख सकते है। ओजोन बचाव के कार्यक्रम को सफल बनाने में मिस रोमा और आयुषी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा.कर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के द्वारा वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए बच्चों की सराहना की तथा लोगों को पर्यावरण व पृथ्वी के प्रति सरंक्षण करने का संदेश दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment