मेरठ 16 सितंबर (CY न्यूज) शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार में बोर्ड दिव्यांगता राज्य सलाहकार उत्तर प्रदेश के नामित सदस्य बनाए जाने पर प्रथम बार मेरठ आगमन पर काशी टोल प्लाजा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त सदस्य धर्म सिंह जाटव का बुके देकर स्वागत किया। धर्म सिंह ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि 24 घंटे आप सब की सेवा में उपलब्ध रहूंगा। स्वागत करने वालों में अनवार कुरैशी, अतीक अंसारी, हमीद कुरेशी, आदिल चौधरी, साहिल राणा, हाजी रहीसु, सोनू, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment