मेरठ 16 सितंबर (CY न्यूज) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन पर भारतीय मतदाता संघ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में जोरशोर से मनाएगी। इसे लेकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया जायेगा। इस दौरान सिवालखास विधानसभा के अलग-अलग गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हर्षोल्लास के बीच सेवा भावना के साथ मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में भारतीय मतदाता संघ 17 सितंबर से पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनायेगी। इसे लेकर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान प्रधानमंत्री के 72 वें जन्मदिन को लेकर क्षेत्र में 72 स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेगें। साथ ही 72 गांवों में पौधा रोपण कार्यक्रम किए जायेगें। इसके अलावा विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में 72 दिव्यांगों, 72 विधवाओं, 72 प्रतिभाशाली क्षेत्रिय खिलाडियों, 72 समाजसेवियों, 72 को सम्मानित किया जायेगा। भारतीय मतदाता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पहले दिन सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment