Friday, 16 September 2022

जगदीश मण्डप में चल रही भव्य रासलीला के द्वितीय दिन श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध, माखन चोरी का रोमाँचित मंचन हुआ।

मेरठ 16 सितंबर (CY न्यूज) श्री हरि कीर्तन मन्दिर घण्टाघर मेरठ के द्वारा जगदीश मण्डप में चल रही भव्य रासलीला के द्वितीय दिन श्रीकृष्ण जन्म, पूतना वध, माखन चोरी का रोमाँचित मंचन हुआ। नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी दीने घोड़ा दीने और दीनो पालकी कार्यक्रम पर सारे दर्शक ताली बजा-बजाकर झूमने लगे, माताएं नाचने लगीं। मंडप के बाहर तक दर्शकों ने जमा होकर खूब आनन्द लिया। पं.कैलाश का शास्त्रीय संगीत मंच की साज-सज्जा और कलाकारों का मंचन भाव-विभोर करने वाला है। कन्हैया बड़े हुए तो ग्वालों के साथ गोपियों के घर माखन चोरी करने लगे, गोपियों ने यशोदा से शिकायत की तो माँ ने लाठी लेकर कन्हैया को धमकाया तो कन्हैया रो पड़े और बोले मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो। इस अवसर पर पवन आहूजा, गिरधारी लाल आहूजा, नीरज नारंग, पवन इश्पुन्यानी, जगन्नाथ धींगड़ा, मुंशीराम आहूजा, अमित कक्कड़ (पम्मा), प्रदीप आहूजा, हरिकृष्ण इश्पुन्यानी, तरुण अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...