मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) थाना हस्तिनापुर क्षेत्र मेें प्रेमिका का अपने दोस्त के साथ प्रेम बढ़ने पर दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार दी। घटना मंगलवार की देर रात की है। बुधवार की प्रात उपचार के दौरान घायल की मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस द्वारा मेडिकल भिजवाया। जहां बुधवार की दोपहर उपचार के दौरान दुष्यंत की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। मनीष व दुष्यंत निवासी अब्दुल्लापुर आपस में दोस्त है। वहीं उनकी प्रेमिका हेमलता उर्फ प्रिया निवासी भीमनगर हस्तिनापुर मेरठ डिपो में परिचालक है। उक्त तीनों मंगलवार की देर सांय मवाना शहीद चद्रभान प्रदर्शनी में घूमने आए थे। प्रदर्शनी में ही रोडवेजकर्मी राजकुमार भी मिल गया। प्रदर्शनी में घूमने के पश्चात लगभग बारह बजे दुष्यंत व राजकुमार, हेमलता को छोड़ने के लिए हस्तिनापुर चले आए। हेमलता अपनी स्कूटी पर थी तथा दुष्यंत व राजकुमार अपनी बाइक पर थे। वे दोनों हेमलता को उधम सिंह चौक के समीप छोडकर वापस चले गये। जैसे ही वे मवाना हस्तिनापुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से आगे रानी नंगला तिराहे के बीच पहुचे तो पीछे से ओवरटेक कर आए मनीष व उसके साथ एक युवक ने दुष्यंत के सिर से सटाकर गोली मार दी। चालक राजकुमार ने पुलिस को बताया कि दुष्यंत बाइक से नीचे गिर गया तथा उसने बाइक को दौड़ा दिया और मवाना थाने पहुंचकर सूचना दी। जिस पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस द्वारा मेडिकल भिजवाया। जहां बुधवार की दोपहर उपचार के दौरान दुष्यंत की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया है कि मनीष, हेमलता की दूर का रिश्तेदार भी है। वे एक दूसरे से प्रेम भी करते थे परंतु अब हेमलता उसके दोस्त दुष्यंत से प्रेम करने लगी थी। जो मनीष को नागवार लग रहा था। थाना प्रभारी का कहना है हेमलता को कुछ कहने पर मनीष ने पहले भी किसी युवक को गोली मार दी थी और भावनपुर थाना से वांछित चल रहा है। पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुटी है जबकि चालक राजकुमार को भी हिरासत मे लिया हुआ है। हालांकि मृतक दुष्यंत के स्वजनों ने अभी तक थाना पर तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी के.पी सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment