मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ के प्रांगण में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा एकता सोम ने हिंदी के परचम को लहराते हुए बताया कि हमारी मातृभाषा हिंदी ने किस प्रकार विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। हिंदी का वर्चस्व केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों में फैला हुआ है। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा प्रिंसी छाबड़ा ने कविता पाठ के माध्यम से हिंदी की बिंदी पर विशेषता डाली। छात्रा वर्षा ने हिंदी भाषा के विस्तार पर अपने विचारों से अवगत करवाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रुपाली चौधरी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह केवल एक भाषा नहीं है, यह गुरु हैं हमारे ज्ञान की पहचान है हमारे भारतवासी होने की और हमें अपनी इस पहचान पर गर्व है। माना कि समस्त संसार में अंग्रेजी का बोलबाला है परंतु हिंदी हमारी शान है। प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment