Wednesday, 14 September 2022

'देश का डॉक्टर' ने आभा कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकत्रियों को किया तैयार।

हेल्थ टेक स्टार्टअप 'देश का डॉक्टर' ने केवल 5 महीने में ही जारी किए डेढ़ लाख आभा आई कार्ड।


मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) हेल्थ टेक 'देश का डॉक्टर' एप ने केवल 5 महीनों के भीतर ही सफलतापूर्वक डेढ़ लाख से अधिक लोगों के लिए आभा आईडी कार्ड जारी किए। दरअसल, अप्रैल 2022 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एन.एच.ए), केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'देश का डॉक्टर' को भारतीय नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया। सी.ई.ओ अनुराग पांडे ने जानकारी देते हुए कहा, हेल्थ टेक स्टार्टअप के अच्छे प्रदर्शन ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए प्रेरित किया कि वे पायलट प्रोजेक्ट के तहत गाजियाबाद में मान्यता प्राप्त आशा कार्यकत्रियों से जुड़कर लोगों के घरों तक आभा आईडी कार्ड मुहैया कराने की अनुमति दें। इस संबंध में 'देश का डॉक्टर' के सी.ई.ओ अनुराग पांडे ने जानकारी देते हुए कहा, आभा आईडी सभी के लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर आधार के.वाई.सी के माध्यम से केवल 30 सेकंड में मुफ्त में जारी की जाएगी। इसके लिए यह ऐप लिंक http://bit.ly/3bqiW5P है। पायलट प्रोजेक्ट 5 सितंबर 2022 से शुरू किया जा रहा है। 'देश का डॉक्टर' लोगों को संपूर्ण डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है, जिसमें एलोपैथी, होमेयोपैथी एवं आयुर्वेदिक उपचार शामिल हैं। यह डॉक्टर की आॅनलाइन कंसल्टेंसी से लेकर डायग्नोस्टिक एवं अस्पताल में भर्ती होने तक की व्यापक देखभाल प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही यह हेल्थ टेक एप हॉस्पीटल से डिस्चार्ज होने के बाद घर तक दवाइयां मुहैया कराना भी सुनिश्चित करता है। सभी इलाज पद्धतियों को लोगों के लिए एक मंच पर उपलब्ध कराने के साथ सरकार के आभा हेल्थ कार्ड प्रोजेक्ट को बढ़ाना इस हेल्थ टेक एप 'देश का डॉक्टर' को सबसे नवीन एवं अनोखा स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बनाता है। हेल्थ टेक कंपनी इस एप के जरिए कई नवीन हेल्थकेयर प्रबंधन समाधान लेकर आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एन.एच.ए) ने हमें आभा हेल्थ आईडी कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी थी। हमने सिर्फ 5 महीने के भीतर ही डेढ़ लाख से अधिक के आंकड़े को पार कर लिया है, और इसकी संख्या दिन प्रति-दिन बढ़ती जा रही है। इस प्रक्रिया को बढ़ाने और तेज करने के लिए हमने संबंधित अधिकारियों की अनुमति से आशा कार्यकर्ताओं को आभा आईडी जारी करने संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए गाजियाबाद में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।

आभा के बारे में जागरूकता बढ़ाना आसान होगा:

उन्होंने बताया, आशाकार्यकत्री जैसे-जैसे समाज के लोगों के साथ निकटता से जुडेंगी, आभा के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना आसान हो जाएगा। आभा की डिजिटल हेल्थकेयर नेटवर्क के तहत समाज के सीमांत वर्ग को लाने में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी। हम आशा कार्यकत्रियों को कार्ड बनाने के लिए सभी तकनीकी जानकारियों से लैस करेंगे और वे इसे जारी कर लोगों के घर तक पहुंचाएंगे। पांडे ने कहा कि आभा डिजिटल हेल्थकेयर हाईवे और 'यूनिवर्सल हेल्थकेयर इंटरफेस' के निर्माण की दिशा में पहला कदम है, जो भारत की स्वास्थ्य सेवा में हमेशा के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। पायलट की सफलता पूरे देश में इस परियोजना को बढ़ाना सुनिश्चित करेगी।

देश का डॉक्टर के बारे में:

दिल्ली-एन.सी.आर स्थित हेल्थ-टेक कंपनी 'देश का डॉक्टर' की स्थापना नवंबर 2020 में स्वास्थ्य पेशेवरों के सहयोग से तकनीकी-विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम द्वारा एक परियोजना के रूप में की गई थी। वर्तमान में टीम में विविध अनुभव वाले 35 से अधिक सदस्य शामिल हैं। यह देश भर में संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने वाली पहली कंपनी है। यह स्वास्थ्य देखभाल में आने वाली दो महत्वपूर्ण चुनौतियों, पहुंच एवं सामर्थ्य का हल करता है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...