Wednesday, 14 September 2022

बी.आई.टी ग्लोबल स्कूल के प्रागण में हिंदी दिवस समारोह हुआ संपन्न।


मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) बी.आई.टी ग्लोबल स्कूल के प्रागण में हिंदी दिवस समारोह संपन्न हुआ। जिसमें एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए जिसे सुनकर सभी के हृदय में हिंदी के प्रति प्रेम प्रदर्शित हुआ। हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए अनेक छात्रों ने कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर अनेक शिक्षकों ने हिंदी विषय के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। एक शिक्षक ने छात्रों को बताया कि सभी को अपनी हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए कभी भी हिंदी बोलने में शर्म महसूस न करें हमेशा इसकी शुद्धता पर ध्यान दें। क्योंकि यह देवभाषा संस्कृत से बनी है इसलिए हिंदी बोलने में हमेशा गर्व महसूस करें। सभी छात्रों ने शिक्षकों की इन बातों का समर्थन किया। अंत में सभी छात्रों ने शपथ ली कि हम हमेशा हिंदी भाषा का सम्मान करेंगे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रूपल रस्तोगी ने सुप्रसिद्ध कवि भारतेन्दु हरिचन्द्र के निज भाषा उन्नति अहँ, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के मिटन न हिप के सूल विचार से हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व व उसके शुद्ध रूप को जानने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...