मेरठ 14 सितंबर (CY न्यूज) वैस्टर्न रोड स्थित गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में इंटर हाऊस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य डा.कर्मेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि एस.पी ट्रैफिक मेरठ जे.के श्रीवास्तव को पौधा भेंट कर किया। इस टूर्नामेंट में स्कूल के चारों हाउस महाराजा रंजीत सिंह, भाई वीर सिंह हाउस, गुरू गोविंद सिंह हाउस, हरी सिंह नलवा हाउस ने भाग लिया। इस अवसर पर गुरू तेग बहादुर स्कूल के पुरातन छात्र दमन दीप सिंह रेलवे रणजी क्रिकेट के खिलाड़ी गेस्ट ऑफ ऑनर रहे जिन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल का शुभारंम्भ एस.पी ट्रैफिक श्रीवास्तव ने दमन दीप सिंह द्वारा फेंकी गई बॉल पर चौका लगा कर किया जिससे मैदान तालियों से गूंज उठा। मैच दस ओवर का रखा गया। सभी खिलाड़ियों ने मैच को बड़े ही रोमांचक ढंग से खेला। इस टूर्नामेंट में महाराजा रंजीत सिंह सदन विजेता रहा तथा विजेता टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया साथ ही उप-विजेता टीम हरि सिंह नलवा सदन को भी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर के लिए संचीत जैन व अरविंदर सिंह को मैन ऑफ दा मैच से प्रसंग कुमार, इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा सम्मानित किया गया। स्पोर्टस टीचर सुशील चौधरी, नीरू बाला व तुशार चौधरी के योगदान से इंटर हाऊस क्रिकेट टूर्नामेंट सफल रहा।
अंत में स्कूल प्रधानाचार्य डा.कर्मेद्र सिंह ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया और कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए जीवन में खेल जरूरी है। खेल हमारे शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है।

No comments:
Post a Comment