Sunday, 4 September 2022

वैंक्टेश्वरा में क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

मेरठ 03 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वैंक्टेष्वरा संस्थान में विभागीय क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बी.एड विभाग के छात्र/छात्राओं द्वारा सभी प्रतियोगियों में उत्तम प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ समूह के चैयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति डा.पी.के भारती, वी.जी.आई कैम्पस निदेशक डा.प्रताप सिंह, कुलसचिव मान्यता विकास कौशिक, कुलसचिव डा.रवि शंकर, निदेशक-शिक्षा डा.बी.सी दुबे एवं प्राचार्य डा.संजय तिवारी के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित करके किया। समूह चैयरमैन डा.सुधीर गिरी ने कहा कि संस्थान में समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताऐं होती रहनी चाहिए जिससे छात्र/छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकास हो सके। कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति डा.पी.के भारती ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम फार्मेसी की छात्रा ने सरस्वती वंन्दना प्रस्तुत की इसके बाद सर्वप्रथम वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें बी.एड के छात्रों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं द्वितीय स्थान फार्मेसी के छात्र/छात्राओं ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में फार्मेसी के छात्र/छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। सभी विजयी प्रतियोगियों को अधिकारियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैम्पस निदेशक डा.प्रताप सिंह जी के द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के उच्च प्रदर्षन को देखते हुए उन्हे भविष्य में भी अधिक प्रतियोगताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निदेशक डा.बी.सी दुबे, प्राचार्य डा.संजय तिवारी, प्राचार्य फामेर्शी डा.योगेष बरसिलिया, रितु वर्मा, स्वाति काम्बोज, राहुल हांडा, चेतन तेवतिया, गौरव, प्रणव शर्मा, शर्मिला सोलंकी, विदिशा चौधरी, प्रीति त्यागी, अभिनव राणा एवं विनय आदि उपस्थित रहे। अन्त में कैम्पस निदेशक के द्वारा प्रतियोगिता के सफल्तापूवर्क समापन के लिए सभी प्रतियोगियों के साथ कैम्पस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया। जिनके योगदान से क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा सका।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...