Sunday, 4 September 2022

आवारा पशु कर रहे किसानों की फसलों को चौपट।

सड़कों, तिराहों व चौराहों पर भी अन्ना घूम रहे आवारा पशु।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 03 सितंबर (CY न्यूज) दो जनपद औरैया-कानपुर देहात में बसा कंचौसी नगर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों एवं उससे जुड़े आस-पास के गांवों में आवारा पशुओं ने किसानों की रात की नीद हराम कर रखी है। लगभग एक सैंकड़ा से अधिक आवारा-अन्ना पशु अचानक किसानों की खड़ी खरीफ की फसलों पर हमला कर देते हैं। और पलक झपकते ही खेत का खेत चट कर जाते हैं। कई बार किसानों ने इसकी मौखिक एवं लिखित रूप से शिकायत उच्च अधिकारियों से की। लेकिन इन आवारा पशुओं को नहीं पकड़ा गया। ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी किसान जीतपाल, बबलू, आदर्श कश्यप, विद्याराम, रवि, बीरेंद्र गुप्ता, रामकुमार गुप्ता,आदि ने बताया है कि इन आवारा-अन्ना पशुओं ने उनकी धान की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा-अन्ना पशुओं को शीघ्र ही पकड़वाकर गौशालाओं में संरक्षण हेतु भेजा जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...