Sunday, 4 September 2022

पहले वर्षा, अब तेज धूप व भीषण गर्मी के कारण बढ़ा बीमारी का प्रकोप।

नगर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में फैला गन्दगी का अंबार।


औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 03 सितंबर (CY न्यूज) दो जनपद औरैया-कानपुर देहात में बसा कंचौसी नगर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी का अंबार और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण बुखार, डायरिया जैसी घातक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर, कस्बा व ग्रामीण वासियों का कहना है कि कई दिनों से साफ-सफाई न होने के कारण नालियाँ चोक पड़ी हुई है। इधर अभी हाल के दिनों में हुई तेज वर्षा और अब तेज धूप के कारण कई परिवारों को बुखार और डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। अधिकांश बुखार से पीड़ित मरीज प्राइवेट डॉक्टरों और सरकारी अस्पतालों में देखे जा सकते है। नालियाँ और गंदगी वाले स्थानों पर कीट नाशक दवाइयों का छिड़काव न होने से स्थिति और भी भयानक रूप धारण कर सकती है। कंचौसी निवासी रामभरोसे गुप्ता ने बताया है कि कस्बे की सब्जी मंडी के आस-पास भी हमेशा गंदगी बनी रहती है। जहां बाजार के दिन सैकड़ों लोग सब्जियां खरीदने आते है। कई बार ग्राम पंचायत ढिकियापुर प्रधान दिनेश राठौर राजू को अवगत कराया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र की साफ-सफाई और दवा के छिड़काव की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...