Sunday, 4 September 2022

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आई समाजवादी पार्टी।

त्यागी समाज अब गांव-गांव गठित करेगा कमेटी।

मेरठ 03 सितंबर (CY न्यूज) नोएडा की सोसायटी में हुए विवाद में फंसे श्रीकांत त्यागी की रिहाई के लिए त्यागी समाज ने धरने के 9 वें दिन कमिश्नरी के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क में हवन किया। नेताओं ने कहा कि इस हवन से सरकार की बुद्धि-शुद्धि होगी। वहीं धरना अनिश्चतकाल तक जारी रखने का फैसला लिया गया। धरनारत समाज के लोगों का कहना था कि आंदोलन को बढ़ाने के लिए अब हर जिले में गांव-गांव कमेटियों का गठन किया जाएगा। वहीं उन्होंने लोगों से ट्रैक्टर लेकर धरनास्थल पर पहुंचने की अपील की। धरनास्थल पर कुलदीप त्यागी ने कहा कि अगर प्रशासन ने आंदोलन खत्म करने के लिए कोई जोरजबरदस्ती की तो आंदोलन उग्र हो जाएगा। नोएडा सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में घिरे श्रीकांत त्यागी प्रकरण को समाजवादी पार्टी मुद्दा बनाकर भाजपा पर हमलावर रुख अख्तियार कर रही है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से मिलने भेजा। इसके बाद शाहिद मंजूर ने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस मामले को विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। श्रीकांत त्यागी के परिवार से पार्टी प्रतिधिनिमंडल की मुलाकात के विरोध में शाम को सपा के महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्णवाल ने विरोध में इस्तीफा दे दिया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...