Monday, 17 October 2022

असम ट्रक से 2400 किलो गांजा बरामद।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी।

नई दिल्ली (एजेंसी) 16 अक्टूबर (CY न्यूज) असम-त्रिपुरा सीमा पर चुरैबाड़ी वॉच पोस्ट के कर्मचारियों द्वारा शनिवार रात सघन जांच के दौरान, असम पुलिस ने पड़ोसी राज्य से आ रहे एक ट्रक को हिरासत में लिया और ड्रम में बंद 2,400 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 13 सितंबर को भी असम पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त अभियान में कार्बी आंगलोंग जिले में एक ट्रक से 860 किलोग्राम गांजा और 40 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की थी। इस जब्ती के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...