Sunday, 2 October 2022

81 रनों से वी.एस स्पोर्ट्स ने मैच जीत कर बनाई फाइनल में जगह।

मेरठ 01 अक्टूबर (CY न्यूज) पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का द्वितीय सेमी फाइनल का मैच शनिवार को गेम चेंजर क्रिकेट क्लब व वी.एस स्पोर्टस के बीच खेला गया। वी.एस स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का लक्ष्य दिया। अनुराग सिंह ने 52 प्रशांत मलिक 33 व शावेज ने 11 रन बनाएं। गेम चेंजर के गेंदबाज गौरव गर्ग ने 3 विकास 2 व नीरज त्यागी, अमित सक्सेना ने 1-1 विकेट लिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम चेंजर की टीम 12.1 ओवरों में मात्र 66 रनों पर सिमट गई। सालिक अंसारी ने 13 पंकज चौधरी ने 12 व विक्की ने 11 रन बनाए। वी.एस स्पोर्ट्स के गेंदबाज आराध्य सती ने 4 गौरव ने 3 प्रशांत मलिक ने 2 व केशव शर्मा ने 1 विकेट लिया। वी.एस स्पोर्ट्स ने यह मैच 81 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आराध्य सती व फाइटर ऑफ द मैच गौरव गर्ग को दीपक शर्मा, कैलाश कुमार कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक उमेश वर्मा ने बताया कि पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट की दो फाइनल दावेदार की टीम मिल गई है। जिसमें उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी मोदीनगर व वी.एस स्पोर्ट्स मेरठ, इन दोनों के बीच के फाइनल खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...