Sunday, 2 October 2022

जागरण में पूरी रात भजनों पर झूमे श्रोता।

कानपुर देहत 01 अक्टूबर (CY न्यूज) कस्बा कंचौसी में चल रहे नव दिवसीय दुर्गा महोत्सव में दुर्गा माँ वैष्णो जन जागरण सीमित द्वारा रात्रि दुर्गा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण में रातभर देवी के भक्ति गीत के धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे व कार्यक्रम प्रस्तुति पर कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। देर राततक चले इस कार्यक्रम में गायक व गायिकाओं ने विभिन्न तरह के भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को झुमाया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी गौर और ब्लॉक प्रमुख सहार ऋषि सिंह गौर ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष ने इस तरह के कार्यक्रमों के लिए पूजा समितियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कार्यक्रम की श्रद्धालु काफी सराहना करते है।जागरण का शुभारंभ के गणेश वंदना से हुई। जागरण में भगवान शिव और बाकेबिहारी, माँ काली, हुनमान की अद्भुत झांकिया दिखाई गई। इस मौके पर ताराचंद पोरवाल, मझले पंडित, बबलू पंडित, जयप्रकाश दुबे, दीपक गौर, डी.पी त्रिपाठी, भूरा तिवारी, अनुराग गौर, पारुल दुबे, अनूप पोरवाल, सहित कई लोगों के अलावा काफी श्रद्धालु जागरण में देर रात तक देवी गीतों पर झूमते रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...