Sunday, 2 October 2022

छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटक कर दी अपनी जान।

कानपुर देहात 01 अक्टूबर (CY न्यूज) भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के वार्ड नंबर 13 में एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर की कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर उस का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पोखरा याद कस्बे के वार्ड नंबर 13 निवासी संतोष कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अनिश काऊ घर के अंदर पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतक की मां ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने एक रिश्तेदार के यहां गई थी घर पर मौजूद पुत्री स्नेहा स्कूल गई थी। अनीश घर पर अकेला था जब वह वापस लौट कर आई को घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद पाया। अनीश के मामा बबुआ घर की दीवार फांद कर घर के अंदर गए। उन्होंने देखा कि अनीश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। यह नजारा देखकर बबुआ एकदम चिल्ला उठा देखते ही देखते मृतक के घर के बाहर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोगनीपुर पुलिस ने बताया कि मृतक सरस्वती बाल मंदिर में हाई स्कूल का छात्र था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...