Monday, 17 October 2022

सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत।

मेरठ 16 अक्टूबर (CY न्यूज) मेरठ से सहारनपुर जा रहे भाजपा नेता की देवबंद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे उनके भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भाजपा नेता की मौत से घर में कोहराम मचा है। भाजपा नेता गौरव चौहान युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का सदस्य थे और पूर्व में दौराला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान ने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट कार से भतीजे यस के साथ में सहारनपुर किसी काम से जा रहे थे। देवबंद फ्लाईओवर के पहुंचा तो सामने से आ रही पिक.अप गाड़ी में गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद भतीजा का गंभीर रूप से घायल हो गया और भाजपा नेता मौत हो गई।पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है, जबकि मृतक गौरव चौहान का शव सहारनपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक का अंतिम संस्कार शाम के समय गांव दुल्हैड़ा गाव मे किया जाएगा। सूचना मिलते ही भाजपा नेता मनिंदर विहान, प्रेमपाल चौहान विक्रांत ढाका समेत काफी लोग मोर्चरी पर पहुंच गए।भाजपा नेता गौरव चौहान घर का इकलौता चिराग थे। उनके दो छोटी बेटी हैं। परिवार को पता चलते घर में कोहराम मच गया। गौरव चौहान गांव में अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़.चढ़कर हिस्सा लेते थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...