गाजियाबाद 13 अक्टूबर (CY न्यूज) भारत में त्योहारों के मौसम में एमेजॉन अपने वी.आर एमेजॉन अभियान के लॉन्च के साथ एक बार फिर अपने लोगों को सम्मानित कर रहा है, जो हर सीजन में ग्राहकों को आनंददायक फेस्टिव सीजन डिलीवर करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इस अभियान के बारे में अपने विचार साझा करते हुए मिस दीप्ति वर्मा (वाईस प्रेसिडेंट पीपुल एंड एक्सपीरियंस टेक्नॉलॉजी (पी.एक्स.टी) एमेजॉन स्टोर्स इंडिया एवं ई.एम) ने कहा, यह अभियान एमेजॉन के कर्मचारियों, सहयोगियों और पार्टनर्स पर प्राथमिकता है, जो सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्राहकों को ज्यादा उल्लासपूर्ण और सुरक्षित फेस्टिव सीजन मिले। मिस दीप्ति वर्मा ने कहा, एमेजॉन में एकजुटता और सौहार्द्र की विशेष भावना है, जो एमेजोनियंस के हर काम में परिलक्षित होती है और हर विभाग, हर काम एवं हर डिलीवरी में प्रदर्शित होती है। सभी एमेजॉन कर्मचारी अद्वितीय हैं लेकिन, फिर भी एक भावना में बंधे हैं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से एवं व्यवसायिक रूप से वृद्धि करने का अवसर मिलता है ताकि, वो अपनी वास्तविक क्षमता के साथ बड़ा उद्देश्य पूरा करने में योगदान दे सकें। कहा, एमेजॉन में हमारी डिसीजन मेकिंग लोगों पर केंद्रित होती है और हमारा विश्वास है कि यह न केवल समाज के लिए अच्छा है बल्कि, बिजनेस के लिए भी अच्छा है। वी.आर एमेजॉन हमारे उन कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है, जो अपनी विशेष और अपारंपरिक भूमिकाओं के साथ बिल्डर्स इनोवेटर्स बन गए हैं और ग्राहकों को सफलतापूर्वक सर्विस डिलीवर करते हैं। हम इन अद्भुत लोगों के आभारी हैं, जो अपने काम में आनंद लेते हुए ग्राहकों को आनंद प्रदान करने के लिए निरंतर काम करते हैं, जो अर्थ्स बेस्ट एम्प्लॉयर और ग्रेट प्लेस टू वर्क बनने के हमारे प्रयासों के अनुरूप है। अपना अनुभव साझा करते हुए सुमा डिलीवरी एसोशिएट एमेजॉन इंडिया ने कहा, एमेजॉन ने मुझे न केवल काम करने का अच्छा अवसर दिया है बल्कि, इसने वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद भी की है। मेरे दो बच्चे हैं और जब कोई मेरे बच्चों से पूछता है कि मैं कहाँ काम करती हूँ, तो वो गर्व से कहते हैं कि मैं एमेजॉन में काम करती हूँ। एमेजॉन इंडिया का डे 1 कल्चर कर्मचारियों के बीच बहुत शक्तिशाली है, फिर चाहे वह ए.डब्लू.एस हो, सैलर टीम हो, प्राईम, आप्स, कंज्यूमर एवं कॉर्पाेरेट टीमें हों, हर व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने से उनके साथियों और ग्राहकों के लिए हर दिन बेहतर बनता है। विभिन्न बैकग्राउंड्स से एमेजोनियंस कई सालों से काम कर रहे हैं और हर साल एमेजॉन में जश्न का हिस्सा बनते हैं। मिलिटरी वेटरन, अरुण कुमार, डायरेक्टर आॅपरेशंस, सॉर्ट सेंटर रीजनल मैनेजमेंट हर फेस्टिव सीजन के दौरान उसी उत्साह, अनुशासन, और ओनरशिप के साथ प्रक्रियाओं को सुगम बनाते आ रहे हैं जो एमेजॉन डे 1 कल्चर के साथ उन्होंने शुरू किया था। शिप्रा बंसल, कस्टमर सर्विस एसोशिएट, सी.एस आॅपरेशंस वी.ए.आर, एमेजॉन इंडिया करियर में ब्रेक लेने के बाद एमेजॉन में शामिल हुईं। सुमित के, प्रोग्राम मैनेजर, लोकल शॉप्स, एमेजॉन इंडिया का मानना है कि फेस्टिव सीजन सैलर्स एवं ग्राहकों, दोनों के लिए आकर्षक समय होता है। पल्लवी सिंह, सीनियर मैनेजर, प्राईम शॉपिंग, आई.एन प्राईम का मानना है कि एमेजॉन में टीमें एक दूसरे के साथ ज्यादा गहराई और करीब से जुड़ती हैं। तनुजीत, टूल्स प्रोग्राम मैनेजर फॉर पेमेंट रिस्क, एमेजॉन इंडिया के पास वो टूल्स हैं, जो एमेजॉन को बैड-डेब्ट से बचने और हमारे ग्राहकों के लिए एक रिस्क-फ्री वातावरण तैयार करने में मदद करते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment