मेरठ 01 अक्टूबर (CY न्यूज) गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में जीवन्त करने का प्रयास किया। कक्षा-5, 6, 7 व 8 छात्र छात्राओं ने गांधी द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाया जैसे डांडी मार्च, असहयोग आंदोलन आदि दृश्यों का बहुत की खूबसूरत तरीके से सभी के सामने पेश किया। कुछ बच्चों ने गांधी व शास्त्री के ओरिजनल भाषण को भी पेश किया। कक्षा नर्सरी, के.जी के बच्चों ने गांधी एवं शास्त्री जैसे वस्त्र धारण किए तथा उनके विचारों एवं नारों को बहुत की खूबसूरती से पेश कर सबका मन मोह लिया। अंत में सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर रघुपति राघव राजा राम गीत गाकर वातवरण को सुखमय बना दिया। सभी बच्चें अपने द्वारा पेश किए गए कार्य से बहुत खुश थे। गांधी एवं शास्त्री जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने में हेड मिस्ट्रेस प्रभा राव, जुवेरिया, अंजु तोमर, नीनु भाटिया, दिप्ती, अरनीत कौर, विलायत हुसैन, रविन्द्र कौर आदि का विशेष योगदान रहा। प्रार्थना सभा के अंत में प्रधानाचार्य डा.कर्मेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कहा कि हमें भी देश की इस महान हस्तियों के पदचिन्हों पर चलकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।

No comments:
Post a Comment