Sunday, 2 October 2022

सिवालखास में धर्म सिंह जाटव का हुआ भव्य स्वागत।

मेरठ 01 अक्टूबर (CY न्यूज) शनिवार को कस्बा सिवालखास में भावी प्रत्याशी शकील रजा के कार्यालय पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश सरकार में बोर्ड दिव्यांगता राज्य  सलाहकार उत्तर प्रदेश में नामित सदस्य बनाए जाने पर कस्बा वासियों ने शकील रजा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। हजारों की भीड़ देखकर धर्म सिंह जाटव गदगद नजर आए धर्म सिंह जाटव ने शकील रजा और कस्बा वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं नेता नहीं आपका बेटा आपका भाई हूं। किसी भाई को यदि कोई समस्या है मेरा मोबाइल और मेरे घर के दरवाजे आप सबके लिए खुले हैं मैने दिव्यांग और गरीबों की लड़ाई लड़ी है यह आगे भी जारी रहेगी। स्वागत करने वालों में नेता हनीफ अशफाक इंजीनियर, अनवार कुरेशी जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, टीटू प्रजापति प्रतिनिधि केंद्रीय राज्यमंत्री, जितेंद्र जाटव, पूरण, डा.इसरार, डा.जमील, आरिफ मेंबर मुदस्सिर, सलीम रजा, अनस रजा, इमामुद्दीन सलमानी, मुस्तकीम कुरेशी, मुकेश प्रधान, सुधीर चौधरी, सुल्तान, अमित चौहान, तस्लीम चौहान, नईम चौहान, महिपाल बाल्मीकि और बड़ी संख्या में कस्बा वासी मौजूद है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...