मेरठ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) मेरठ के 7 स्कूलों से 55 कराटे छात्र आई.एस.के.यू कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह चैंपियनशिप 15-16 अक्टूबर को अहमदाबाद गुजरात में होने वाली है। इन सभी बच्चों का प्रतियोगिता के लिए साकेत स्थित इंग्राम इंग्लिश स्कूल में चयन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इंग्राम स्कूल के कोऑर्डिनेटर दिनेश पाल उपस्थित रहे। साथ ही वसीम अहमद, विकास दीप, निशांत यादव, फोजिया सैफी, फरहा सैफी, गुंजन गोस्वामी व इंपैकेबल क्लासेस के मैनेजर नसीम-उल-हक उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान वसीम अहमद ने यह जानकारी दी की जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में विजय घोषित होंगे वह 25 से 26 दिसंबर 2022 में होने वाली आई.एस.के.यू इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे। मेरठ से इंग्राम स्कूल ऑल सेंट स्कूल, सेंट जॉन्स गर्ल्स स्कूल, सेंट जेम्स स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, इंग्राम स्पोर्ट्स अकैडमी के कराटे छात्र चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएंगे।

No comments:
Post a Comment