मेरठ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर के पदाधिकारियों द्वारा विशेष परिस्थितियों में आपातकालीन प्रेस वार्ता की गयी। सनातन धर्म मंदिर पर श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर के पदाधिकारियों की बैठक मनोज गुप्ता राधा गोविंद वालों की अध्यक्षता में की गई। अवगत कराया गया कि 20 सितंबर 2022 को संस्था पदाधिकारी एवं सदस्य द्वारा नगर आयुक्त अमित पाल को अवगत कराया गया था कि आगामी 5 अक्टूबर को दशहरा के पर्व पर रावण दहन का कार्यक्रम तथा दशहरा मेला रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड पर आयोजित किया जाएगा तथा दशहरा पर्व के लिए वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था किए जाने के लिए अनुरोध किया गया था। रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर के पदाधिकारी व स्थानीय पार्षद पूनम गुप्ता, पूर्व पार्षद राकेश कुमार शर्मा, पंकज गोयल तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ पिछले 2 दिन से अपने स्तर पर सफाई व्यवस्था की जा रही है, परंतु नगर निगम की उदासीनता के चलते आज भी रामलीला मैदान दिल्ली रोड में जलभराव व कीचड़ की भरमार है। जलभराव व कीचड़ के कारण वहां पर मच्छरों की भरमार है, कूड़े के पहाड़ लगे हुए हैं। नगर आयुक्त को पानी निकलवाने, कीचड़ हटाने मिट्टी डलवाने, स्टेज की मरम्मत, बैरिकेडिंग, लाइट व डेन्स फॉकिंग के लिए अनुरोध किया गया था। आज 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की व्यवस्था मैदान में नहीं की गई है। सफाई व्यवस्था ना हो पाने के कारण रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर पिछले 150 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही रावण दहन की परंपरा व दशहरे मेले के आयोजन को विशेष परिस्थितियों में स्थानांतरित करने पर कल शाम 4:00 बजे सफाई व्यवस्था देखकर विचार किया जाएगा। सफाई ना किए जाने की अवस्था में 4 अक्टूबर शाम 4:00 बजे बैठक कर पदाधिकारियों द्वारा पुनः मीटिंग कर रावण दहन व दशहरा मेले के कार्यक्रम स्थल पर निर्णय लिया जाएगा। इस सभा में अध्यक्ष मनोज गुप्ता राधा गोविंद मंडप, महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर वाले, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल बबलू, मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, संयोजक उत्सव शर्मा, दशहरा मेला आयोजक राकेश शर्मा, विपुल सिंघल, विशाल बिंदल, अमित, उमाशंकर, सुभाष, राजेंद्र अग्रवाल प्लास्टिक, पंकज गोयल पार्षद उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment