मेरठ 12 अक्टूबर (CY न्यूज) वेस्ट एण्ड रोड स्थित गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट में करवाचौथ के पावन पर्व पर कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की छात्राओं के लिए "मेंहदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को चार ग्रुप में विभाजित किया गया जिसमें भाई वीर सिंह सदन की छात्राओं सुबहाना, निलोफर खॉन, प्रांजल वर्मा तथा पलचिन आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर गुरु गोविंद सिंह सदन की छात्राएं कनिका, अकक्षरा, कनक और नाफया रहे। तृतीय स्थान पर हरि सिंह नलवा सदन के बच्चे शिवांशी, रिया राठौड़, एमन तथा शिल्पी सिंह रहे। महाराजा रंजीत सिंह सदन से पलक कन्नौजिया, अक्सा, आरकिता, जैनब ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया कर सभी को मनमोहक मेंहदी लगाई। सभी छात्राओं ने महिलाओं के पावन पर्व पर सुंदर, सजीली एवं मनभावन मेंहदी लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। छात्राओं ने इस त्योहर पर अपनी भावनाओं को उजागर किया और अनूठी कलाकृति का परिचय देते हुए राजस्थानी, अरेवियन पारम्परिक आदि विभिन्न प्रकार की मेहंदी के डिजाइनों में मोर, फूल, पत्तियों एवं हाथों पर अपने नाम भी लिखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेड मिस्ट्रेस प्रभा रॉव, सिनियर को ओडिनेटर विशाल गौड़, अंजिल शर्मा, शौरी, हरवी साहनी, हरमन कौर, आदि का विशेष योगदान रहा। स्कूल प्रधानाचार्य डा.कर्मेन्द्र सिंह ने बच्चों की मेहंदी कला की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

No comments:
Post a Comment