मेरठ 04 अक्टूबर (CY न्यूज) दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी फहमीद काफी शातिर है। उसने करीब आठ दिन पहले ही हत्या की पूरी प्लानिंग बना ली थी। इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान आरोपी गच्चा देता रहा। पुलिस हर लाइन पर काम करने के बाद थक गई, तब कहीं जाकर फहमीद को रडार पर लिया गया। सख्ती दिखाई गई तो आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया। फहमीद चोरी और अन्य अपराध को पूर्व में अंजाम दे चुका है। दीपक की हत्या करने के लिए उसने पूरी प्लानिंग बनाई थी। आरोपी को पहले से ही पता था कि सिर की खोजबीन के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड लेकर आएगी, इसलिए सिर को तलवार से काटकर प्लास्टिक के बोरे में बंद करके मिट्टी में दबाया था। इसी वजह से डॉग फेल हो गए। आरोपी को पता था कि पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। उसे हिरासत में भी रखा जाएगा और वहां हर तरह से उगलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान फहमीद पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा। यह भी बताया कि वह तो कई बार दीपक की मदद कर चुका था। तमाम ऐसी बातें बताता रहा ताकि पुलिस को फहमीद के ऊपर शक न हो। इतना ही नहीं, पुलिस की सख्ती से बचने के लिए यह भी बताता रहा कि उसके हाथ में चोट लगी हुई है। इसके बाद पुलिस बाकी तमाम एंगल पर जांच में जुटी रही और सभी लाइन फेल होती गईं। आखिर में एक सुराग पुलिस के हाथ लगा, जिसके बाद खुलासा हुआ कि फहमीद की बेटी से भी दीपक का प्रेम प्रसंग था। इसके चलते ही हत्या की आशंका सामने आई, तब कहीं जाकर पुलिस ने फहमीद पर सख्ती की और सारा केस खुल गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment