मेरठ 04 अक्टूबर (CY न्यूज) हल्दर ज्वैलर्स के यहां से सात करोड़ के जेवर-नकदी चोरी करने के मामले में एस.एस.पी ने पूरा माल बरामद करने का निर्देश दिया है। एस.एस.पी का कहना है कि सारा सोना बरामद किया जाएगा। कोई भी लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। हर व्यक्ति का लेनदेन लिखित में दिखाया जाएगा। सर्राफा बाजार नील गली में हल्दर ज्वैलर्स के यहां पश्चिम बंगाल निवासी चिरंजीत मैनेजर था। चिरंजीत बुधवार को करीब सात करोड़ का सोना, डायमंड और नकदी लेकर फरार हो गया था। आरोपी का साथी भी वारदात में शामिल था। आरोपी यहां से बंगाल फरार हो गए। मेरठ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया। चिरंजीत को देहली गेट थाने लाया गया, जहां उसे हिरासत में रखकर पूछताछ की गई। सर्राफा बाजार के कई सर्राफ कारोबारियों को बुलाया गया और चिरंजीत का आमना सामना कराया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान कुछ सोना और नकदी बरामद दिखाई गई। इस मामले को अब थाना स्तर पर सर्राफ कारोबारियों के दबाव में अंदरखाने निपटाने की तैयारी हो रही है। इसलिए लिखापढ़ी में उस सोने और करोड़ों की कीमत वाले डायमंड को दिखाया नहीं जा रहा। संबंधित विभाग जानकारी मांगेंगे तो उन्हें भी जानकारी पुलिस उपलब्ध कराएगी। इस मामले में थाना पुलिस कुछ सर्राफ कारोबारियों के नाम सामने नहीं आने दे रही थी। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को लग गई। इसके बाद से पूरे प्रकरण में निगरानी बढ़ा दी गई है। सोमवार को एक सर्राफ कारोबारी सी.ओ कोतवाली के पास पहुंचा और अपना अकेले का 150 ग्राम सोना बताया। बाकी सभी के लेनदेन का रिकार्ड बनाने का आदेश दिया गया है। इस मामले में अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment