Wednesday, 5 October 2022

रैपिड के लिए भैंसाली बस अड्डे को जल्द बाहर किया जाए: कमिश्नर।

मेरठ 04 अक्टूबर (CY न्यूज) कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के निर्माण कार्यों को लेकर भैंसाली बस अड्डे को शहर से जल्द बाहर करने और मोदीपुरम, परतापुर में नया बस अड्डा निर्माण के लिए तेजी से कार्रवाई के लिए कहा है। आयुक्त सभागार में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर की समीक्षा की गई। बैठक में मोदीपुरम डिपो में भू-स्वामित्व का आपसी सहमति से क्रय करने, मेरठ-गाजियाबाद में परियोजना अंतर्गत निजी कृषक भूमि का अधिग्रहण करने, भैंसाली बस अड्डे को बाहर कर एवं बस डिपो का मोदीपुरम एवं परतापुर तिराहा स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के पास स्थानांतरित करने, टर्मिनल पर सुरक्षा प्रबंधन करने, आर.आर.टी.एस के प्राथमिकता खंड के लिए फीडर बस सर्विस का प्रावधान करने, साहिबाबाद में प्रवेश एवं निकास के निर्माण के लिए यूपीसीडा से संबंधित मुद्दे पर चर्चा की गई। उन्होंने भैंसाली बस अड्डे को स्थानांतरित किए जाने एवं आर.आर.टी.एस को सौंपे जाने के संबंध में परिवहन विभाग को निर्देशित किया। गाजियाबाद एवं मेरठ डी.एम को रैपिड रेल प्रोजक्ट से संबंधित भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। बैठक में अपर आयुक्त महेंद्र प्रसाद, डी.एम दीपक मीणा, एस.एस.पी रोहित सिंह सजवाण, एन.सी.आर.टी.सी एवं परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से डी.एम गाजियाबाद राकेश सिंह एवं एन.सी.आर.टी.सी के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...