Saturday, 1 October 2022

कश्मीर से शुरू की यात्रा, मेरठ पहुंचकर दिया संदेश।

दो अक्टूबर को राजघाट पहुंचेंगे पद्मश्री 73 वर्षीय डा.किरण सेठ।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर कश्मीर से कन्या कुमारी तक साइकिल यात्रा पर निकले स्पिक मैके के संस्थापक एवं पद्मश्री 73 वर्षीय डा.किरण सेठ शुक्रवार को मेरठ पहुंचे, जहां पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.पी गर्ग एवं वरिष्ठ शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उसके उपरांत सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने शोभित विश्वविद्यालय से लेकर गांधीबाग तक साइकिल के माध्यम से अंतर यात्रा में सम्मिलित होकर उनकी अगुवाई की। गांधीबाग पहुंचकर किरण सेठ ने वहां उपस्थित विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने तीन उद्देश्य के साथ साइकिल यात्रा पर निकले हैं। साइकिल चलाने से जहाँ शरीर स्वस्थ होता है वहीं, मानसिक विकास भी होता है। उनकी संस्था बच्चों को भारत की संस्कृति को बचाने के लिए प्रेरित कर रही है, साथ ही उनकी संस्था नये लोगों को भी जोड़ रही है। पद्मश्री डा.किरण सेठ ने बताया, उन्होंने अपनी यात्रा कश्मीर के लाल चौक से 15 अगस्त 2022 को शुरू की थी, 2 अक्टूबर को उनकी साइकिल यात्रा नई दिल्ली राजघाट पहुंचेगी। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी के संदेश सादा जीवन उच्च विचार पर बल देते हुए छात्रों को उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.पी गर्ग, डा.तरुण शर्मा, डा.दिव्या प्रकाश, डा.अशोक गुप्ता, डा.मोहम्मद इमरान, डा.अभिषेक डबास, कुलसचिव डा.गणेश भारद्वाज, उप कुलसचिव रमन शर्मा, डा.ज्योति शर्मा, राजीव कुमार, मनीष देशवाल एवं विश्वविद्यालय के छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...