Monday, 17 October 2022

अब पशुओं को धरना स्थल पर लाकर बांधेगा त्यागी समाज।

 

मेरठ 16 अक्टूबर (CY न्यूज) कमिश्नरी पार्क में चल रहा त्यागी समाज का धरना अब बड़े आंदोलन की ओर बढ़ने लगा है। धरने में बैठे पदाधिकारियों ने बताया, दीवाली पर्व धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा। आगामी दिनों में पशुओं को यहां लाकर बांधा जाएगा। सर्दी से बचने के लिए अस्थाई कमरों का निर्माण किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह पार्क में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। अपरिहार्य कारणों से पूर्व घोषित महिला सम्मेलन स्थगित कर दिया गया। कुलदीप त्यागी ने कहा, धरने में सर्व समाज के लोग बढ़-चढ़कर समर्थन कर रहे हैं। भविष्य में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी धरने से जोड़ा जाएगा और महिलाओं की कमेटियां बनाई जाएंगी। सरकार की उदासीनता के कारण धरने को लंबा चलाने के लिए दूध आदि की व्यवस्था के लिए गांव से पशु आदि लाकर धरना स्थल पर ही बांधे जाएंगे। दिवाली सहित सभी त्योहार यही धरना स्थल पर ही मनाए जाएंगे। सर्दियों को देखते हुए धरने में अस्थाई कमरों का निर्माण भी किया जाएगा। धरने में अमित त्यागी, महेंद्र त्यागी, प्रदीप त्यागी, प्रदीप त्यागी, विवेक त्यागी, केके त्यागी, डॉक्टर संगीता त्यागी, निधि त्यागी, नवीन त्यागी, सवितुर त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, प्रशांत त्यागी आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...